Friday, August 31, 2018

इन आठ तरीकों से बढ़ा सकते हैं दिमाग़ की क्षमता

आपके साथ कभी ऐसा हुआ है जब आप किसी का नाम या किसी जगह का नाम याद करने की कोशिश कर रहे हों और कुछ याद नहीं आ रहा हो.
ये कहा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ यादाश्त कम होने लगती है, ऐसा होता भी है लेकिन आप अपने दिमाग़ को तंदरुस्त रख सकते हैं.
अगर आप अपने दिमाग़ की क्षमता बढ़ाना चाहते हों तो निम्नांकित तरीकों को अपनाइए- यायाम करने से दिमाग़ बेहतर होता है. व्यायाम करने से दिमाग की कोशिकाओं के बीच आपसी संपर्क बेहतर होता है और नई कोशिकाओं का निर्माण भी होता है.
कार्डियो वाले एक्सरसाइज करने से आप ज़्यादा आक्सीजन लेते हैं और अगर ये एक्सरसाइज आप आउटडोर कर रहे हों तो आपको विटामिन डी भी मिलता है.
आप ऐसा ही बदलाव दूसरों के साथ अपने आइडिया बांटते हुए महसूस कर सकते हैं. दूसरों की मदद करके महसूस कर सकते हैं.
अगर आपको कोई प्रजेंटेशन देना हो या स्पीच देनी हो तो उसकी तैयारी के लिए अपने नोट्स टहलते हुए या डांस करते हुए याद कीजिए, साफ़ अंतर दिखेगा.
आप जो भी सुगर और एनर्जी का इनटेक लेते हैं उसका 20 फ़ीसदी हिस्सा सीधा दिमाग़ को जाता है, यही वजह है कि दिमाग़ की कामकाजी हालत ग्लूकोज के स्तर पर निर्भर करती है.
अगर आपका सुगर लेवल नियंत्रित नहीं है तो फिर आपका दिमाग कंफ्यूज हो सकता है. ऐसे भोजन खाना दिमाग़ के लिए बेहतर हो सकता है जिसके डोपामाइन केमिकल निकलता है.
ये बात भी ख़्याल रखें कि दिमाग़ की कोशिकाएं फैट से बनती हैं, लिहाजा खाने में फैट का इस्तेमाल नहीं छोड़े. इसके अलावा नट्स, सीड्स, नाशपाती और मछली दिमाग़ के लिए बेहतर होते हैं.
तनाव दिमाग़ के लिए बेहतर होता है, क्योंकि आपातकाल में ही आपका दिमाग़ तेजी से सोचता है. लेकिन ज़्यादा समय तक तनाव का रहना दिमाग़ के लिए बेहतर नहीं होता है.
इसलिए समय समय पर दुनिया से एकदम कट जाना बेहतर होता है, दिमाग़ को आराम मिलता है.
हालांकि इस वक्त आप दिमाग़ के दूसरे हिस्से को काम पर लगा सकते हैं, ये वो हिस्सा होता है जिसमें हम दिन में सपने देखते हैं, यह यादाश्त कायम रखने के लिहाज से बेहद अहम होता है.
मतलब कोई नई भाषा सीखना या कोई नई कला सीख कर आप अपने दिमाग़ की क्षमता बढ़ा सकते हैं.
ये सब नहीं कर पाएं तो अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन गेम ही खेलकर देखिए.
किसी को गाने सुनते हुए देखिए या कोई वाद्ययंत्र बजाते हुए देखिए, आपको लगेगा कि उसका पूरा शरीर एक्टिव है.
कई बार यादाश्त चले जाने के मामलों में भी म्यूज़िक से फ़ायदा देखा गया है.
अगर आप दिन में कुछ नया पढ़ते हैं तो आपके दिमाग़ के दो कोशिकाओं के तार जुड़ जाते हैं, जब आप सोते हैं जो ये संपर्क मज़बूत होता है और आपने जो भी पढ़ा, वो आपकी यादाश्त में शामिल हो जाता है.
इसलिए नींद यादाश्त के लिए सबसे अहम फैक्टर होता है.
यही वजह है कि सोने से पहले फ़िल्म देखने या डरावनी कहानी देखने से बचना चाहिए. पाजिटिव अनुभवों के साथ सोना चाहिए.
तो आप ये जान ही चुके हैं कि नींद बहुत अहम है, अगर आप पांच घंटे से कम सोते हैं तो आप मानसिक रूप से उतने एलर्ट नहीं हो सकते. यही स्थिति तब भी हो सकती है जब आप 10 घंटे से ज़्यादा सोते हैं.
बहरहाल आप कैसे उठते हैं ये भी महत्वपूर्ण है.
सबसे अच्छी स्थिति तो ये है कि आप अंधेरे में सोएं और धीरे धीरे तेज़ हो रही रोशनी में उठें, जैसे सूर्य की रोशनी. ये रोशनी आपकी पलकों से होते हुए जब गुजरती है तो दिमाग़ को बेहतर रिस्पांस के लिए तैयार करती है.

Friday, August 17, 2018

金砖银行和亚投行:新玩家,老游戏

自2013年中国启动了旨在加强国家间互联互通的“一带一路”倡议以来,从巴基斯坦到巴拿马,发展中国家纷纷表达了对该倡议的支持。

这一趋势仍在继续。习近平主席刚刚对非洲进行了访问,并随后参加了7月25至27日在约翰内斯堡举行的由南非主办的第十届金砖国家(巴西、俄罗斯、印度、中国和南非)峰会。在习主席访非期间,塞内加尔和卢旺达也签署协议,加入了“一带一路”大家庭。

“我期待与金砖国家领导人合作……抓住发展机遇,”习近平在峰会上表示。

提供融资以填补长期以来基础设施建设的资金缺口是一个诱人的承诺,因而支持“一带一路”倡议对发展中国家而言是一桩“不错的买卖”。但中国主导的金融机构为新项目提供的资金是否能够真正将引导各国走上可持续的发展道路呢?

中国主要是通过国家开发银行和中国进出口银行为开发项目提供融资的,这两家银行已经因为缺乏透明度和支持高污染能源而倍受诟病。

同样肩负海外基础设施融资任务的还有两家中国主导的新的多边银行——亚洲基础设施投资银行(亚投行)和新开发银行(金砖国家新开发银行,又名金砖银行)——但二者的融资规模要小很多。

缺乏想象力

这两家成立时间均不满5年的新银行有望能够在透明度和可持续性等问题上秉承高于中国国家开发银行的标准,可担忧依然存在。

“金砖银行和亚投行似乎对21世纪可持续发展的形态缺乏想象力和抱负,”美国环保组织“地球之友”(Friends of the Earth US)资深可持续发展财务经理凯瑟琳·卢说。

卢还说,这两家银行尽管在创造更好的可持续发展模式方面具有“深厚潜力”,但未能从西方主导的金融机构的社会和环境政策中获得启迪,且已经落后于同行的标准。

尽管行长卡马特坚称金砖银行支持可持续发展,但他并未排除投资煤炭等高碳排放能源项目的可能性。

鉴于美国总统唐纳德·特朗普引发了中美两国之间的关税大战,全球贸易很可能成为此次金砖国家峰会的首要议题,但在非洲举行峰会为解决这片大陆的基础设施需求提供了机会。

亚投行最近与非洲开发银行签署了一份谅解备忘录,双方将展开合作,推动经济的可持续发展作。与此同时,金砖银行于本周早些时候批准了6亿美元的新项目贷款,称这些项目将减少温室气体排放。

其中3亿美元将用于支持河南省洛阳市新地铁线路的建设,以“疏解交通压力”。其余的3亿美元贷款则通过南非开发银行( ),用于支持“能源部门的可持续发展项目”,目的是“改善南非的能源结构和提高能源效率”。

根据其协议条款,金砖银行的任务是为金砖国家和其他“新兴国家”的基础设施建设调集资源。到目前为止,金砖银行的投资项目组合已经价值近60亿美元,并在南非投资了3个项目。目前,金砖银行的贷款国家尚不包括非金砖国家。

伦敦政治经济学院国际关系中心(   )副主任克里斯·奥尔登认为,新项目必须考虑潜在的环境损害。他希望看到金砖国家承诺将定期的环境评估纳入金砖银行支持项目的可行性研究中。

“向世界其他地区展现他们的领导力尤为重要,因为金砖国家已经表示对绿色能源项目的支持,他说。”

从2016年金砖银行为小规模可再生能源项目提供的首批贷款就可以看出金砖银行对“清洁”项目的支持。此后,金砖银行还为成员国的一些项目提供了融资,其中大多数为风电和水电项目。

但卢认为,金砖银行仍缺乏强有力的内部政策来保证对可持续项目的持续支持。例如,该行尚未建立针对项目影响的有效问责制度。而在其他多边银行,受项目不利影响的人们可以通过相关渠道表达他们的担忧,或举报银行未能遵守其政策的行为。

可持续发展目标

习近平在约翰内斯堡举行的一场商界领袖会议上呼吁金砖国家将联合国的可持续发展目标(SDGs)纳入本国的国家发展战略。

根据《可持续性( )》杂志最近发表的研究,私营部门在落实可持续发展目标的过程中发挥着重要作用,而在金砖国家中,中国企业目前处于领先地位。

“中国率先确立了可持续发展目标,”研究发现。该研究考察了每个金砖成员国的5家跨国公司,分析了这些公司的愿景和任务及其与可持续发展目标的兼容性。

但和印度企业的情况一样,中国企业的政策主要侧重的是目标9:产业、创新和基础设施,而与环境有关的问题则往往会被忽视。

研究称,金砖国家的大多数企业对气候行动(目标13)和水下生物的保护(目标14)都重视不够,金砖国家峰会也没能更好地协调实现这些目标。

卢说,由于金砖银行和亚投行未能全面记录其项目的温室气体排放量,所以无法采取大胆行动抗击气候变化。她认为这阻碍了两家银行履行承诺,支持可持续发展的能力:

“亚投行和金砖银行虽然是新玩家,(但)玩儿法一点儿没变。”

Monday, August 13, 2018

सीरिया : इदलिब में धमाका, 39 की मौत

सीरिया के उत्तर पश्चिमी प्रांत इदलिब से मिली रिपोर्टों के मुताबिक एक धमाके में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 12 बच्चे शामिल हैं.
धमाके के असर से एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई.
रिपोर्टों के मुताबिक धमाका सारमडा शहर में हुआ. रिपोर्टों के मुताबिक जिस इमारत को नुकसान पहुंचा है, वहां एक हथियार तस्कर ने हथियार रखे हुए थे.
तुर्की की सीमा के करीबी शहर सारमडा में मौजूद एएफपी के एक संवाददाता ने बताया कि रविवार को धमाके के बाद बचावकर्मियों ने मलबा हटाने के लिए बुलडोज़रों का इस्तेमाल किया.
इदलिब सिविल डिफेंस टीम के सदस्य हतीम अबु मारवान के मुताबिक आम लोगों से भरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई."
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्ज़रवेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि अब भी दर्जनों लोग लापता हैं.
कुछ रिपोर्टों में जानकारी दी गई है कि मरने वालों की संख्या ज़्यादा भी हो सकती है.
माना जा रहा है कि इमारत में मौजूद रहे लोगों में से ज़्यादातर उन जिहादी लड़ाकों के परिजन थे, जिन्होंने सीरिया के दूसरे हिस्सों से बाहर निकाले जाने के बाद इदलिब में शरण ली हुई है.
धमाके की वजह की जानकारी नहीं हो सकी है.
इदलिब सीरिया में विद्रोहियों का आखिरी बड़ा गढ़ है. माना जाता है कि सीरिया की सशस्त्र सेनाओं का अगला निशाना यही प्रांत होगा.
हालिया महीनों में रूस और ईरान के समर्थन से सीरिया की सरकार ने पूरे देश में विद्रोहियों और जिहादी समूहों के ख़िलाफ आक्रामक अभियान में इजाफा किया है.
सोमनाथ चटर्जी को रविवार को दिल का दौरा पड़ा था. इस आघात के बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेशन पर रखा गया था. पश्चिम बंगाल में मंत्री रहे सीपीएम नेता अब्दुस सत्तार ने बीबीसी को बताया कि सोमवार सुबह 8.15 बजे सोमनाथ चटर्जी ने इस दुनिया को अलविदा कहा.
वो किडनी की समस्या से भी जूझ रहे थे. चटर्जी को जून में भी स्ट्रोक आया था और वो एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे थे.
सोमनाथ चटर्जी सीपीएम के दिग्गज नेता थे, लेकिन बाद में उन्हें पार्टी ने निकाल दिया था.
सोमनाथ चटर्जी जाने-माने क़ानूनविद् भी थे. वो भारत के सबसे लंबे समय तक सांसद रहे. 1971 से 2009 तक सोमनाथ चटर्जी लोकसभा सांसद चुने गए. इस दौरान जाधवपुर लोकसभा क्षेत्र से 1984 में केवल एक बार उन्हें ममता बनर्जी से हार का सामना करना पड़ा था.